गढ़वाल विवि और एसएसबी बीच हुआ एमओयू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय और केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र (सीटीसी) एसएसबी, श्रीनगर गढ़वाल के बीच आपसी सहयोग एवं समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
समझौते के तहत दोनों संस्थान प्रशिक्षण, शिक्षा, अनुसंधान, कौशल विकास, खेल, योग, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य पारस्परिक हितों के क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। साथ ही विद्यार्थियों एवं कर्मियों के लिए विभिन्न शैक्षणिक और प्रशिक्षण गतिविधियों का संचालन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भविष्य में संयुक्त कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर सहमति जताई। वक्ताओं ने कहा कि यह समझौता ज्ञान, अनुभव और संसाधनों के आदान-प्रदान को मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों और कार्मिकों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह, सीटीसी एसएसबी श्रीनगर डीआईजी सुभाष चंद्र नेगी, एसएसबी कमांडेंट एसबी चंद, कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी, उप कमांडेंट अरुण बियाला, प्रो. महेंद्र बाबू कुरुवा, सहायक कुलसचिव एसपी बादल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *