कोटद्वार-पौड़ी

पूर्व सीएम पर मुकदमा दर्ज होने से भड़की युवा कांग्र

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

सरकार के खिलाफ दिया धरना, फूंका पुतला
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भड़क गये। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के सरकार के खिलाफ जहां
धरना दिया, वहीं पुतला दहन कर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूर्व सीएम समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकमदें वापस नहीं लिये गये तो यूथ
कांग्र्रेस सड़कों पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होगी।
यूथ कांगे्रस विधानसभा अध्यक्ष कोटद्वार विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मालवीय उद्यान में धरना प्रदर्शन किया। विजय रावत ने कहा कि प्रदेश
के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत देहरादून में पेट्रोल व डीजल के बढ़े दामों के विरोध में धरना दे रहे थे। प्रदेश सरकार ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे पूर्व सीएम
हरीश रावत और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमें दर्ज करा दिये। जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने सरकार से पूर्व सीएम व कांग्रेस कार्यकर्ताओं
के खिलाफ दर्ज मुकदमें जल्द वापस लेने की मांग की है। धरना प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांगे्रस विधानसभा अध्यक्ष कोटद्वार विजय रावत, छात्र संघ अध्यक्ष
हिमांशु बहुखण्डी, जिला महामंत्री नीरज बहुगुणा, नगर मंत्री सूर्यमणि, मुकुल नेगी, दीपक, मुदित, आकाश, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष पंकज खत्री, अमन ध्यानी, सोनू,
मून, शुभम शर्मा, मिंटू आदि शामिल थे।
वहीं यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के विरोध में
मालवीय उद्यान के पास बदरीनाथ मार्ग पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य की
त्रिवेंद्र रावत सरकार अपनी विफलता को छुपाने के लिए विपक्ष पर कानूनी कार्यवाही करते हुए बेवजह मुकदमें दर्ज रही है, जिसका यूथ कांग्रेस विरोध करेगी। उन्होंने
राज्य सरकार से पूर्व मुख्यमंत्री समेत कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमें को तत्काल वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार पेट्रोल
और डीजल की कीमतें घट रही है। वहीं भारत में डीजल और पेट्राल की कीमतें आसमान छू रही हैं। पुतला दहन करने वालों में पार्षद सूरज प्रसाद कांति, अनिल
रतूड़ी, सौरव पाण्डेय, राजा आर्य, भास्कर, नवीन नेगी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!