श्रमदान कर महिलाओं ने बनाया खडंजा मार्ग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : बाड़ियूं ग्राम सभा के अंतर्गत डेरियाखाल की महिलाओं ने श्रमदान कर लैंसडौन से डेरियाखाल के लिए जाने वाले वैकल्पिक मार्ग पर 200 मीटर तक खड़ंजा बिछाया। ग्रामीण बीते कई वर्षों से इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण की मांग करते आ रहे हैं।
लैंसडौन के किलोमीटर संख्या-2 से डेरियाखाल तक जाने वाले मार्ग पर दर्जनों गांवों के लोग रोजाना पैदल आवाजाही करते हैं। मार्ग से लैंसडौन में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भी गुजरते हैं। बारिश के कारण मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे लोगों व स्कूली बच्चों को आने-जाने में परेशानियां हो रही हैं। ग्रामीण बीते कई वर्षों से इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण की मांग करते आ रहे हैं। ग्राम प्रधान रामी देवी ने बताया कि ग्रामीणों व इस मार्ग का प्रयोग करने वाले छात्रों की परेशानियों को देखते हुए डेरियाखाल के शिव मंदिर से पीछे से कार्य शुरु करवाकर 200 मीटर दूरी तक मार्ग पर महिलाओं ने श्रमदान कर खड़ंजा बिछाया है। इससे मार्ग पर बारिश से होने वाला मिट्टी का कटान रुक गया है। प्रधान ने बताया कि मनरेगा योजना के तहत स्थानीय महिलाओं से यह कार्य कराया गया है जिससे लोगों को राहत मिली है। वहीं, लोनिवि के ईई विवेक कुमार सिंह ने बताया कि मार्ग पर लोनिवि द्वारा कुछ भाग को पक्का भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *